पटना,11नवंबर 2026

जद (यू) मुख्यालय प्रभारी अंजुम आरा ने देश के प्रथम शिक्षा मंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया और प्रदेशवासियों को ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’’ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि मौलाना आजाद आधुनिक भारत की शिक्षा व्यवस्था के प्रमुख शिल्पकार थे। स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने यूजीसी, एआईसीटीई और आईआईटी जैसे शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों की नींव रखकर देश में ज्ञान और विज्ञान की ज्योति जलाई। स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमूल्य योगदान और सांप्रदायिक सौहार्द के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को देश सदैव याद रखेगा।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज पूरा देश जिस ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’’ को मना रहा है, उसकी शुरुआत सबसे पहले बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की दूरदर्शी सोच और पहल से हुई थी। नीतीश कुमार जी ने ही वर्ष 2007 में बिहार में सर्वप्रथम मौलाना आज़ाद की जयंती को ‘‘शिक्षा दिवस’’ के रूप में मनाने की ऐतिहासिक घोषणा की थी। बिहार सरकार के इस सराहनीय कदम से प्रेरित होकर ही बाद में भारत सरकार ने 11 नवंबर को पूरे देश में ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

आगे उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने न केवल मौलाना आजाद के विचारों को सम्मान दिया, बल्कि उनकी जीवनी को बिहार के विद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल कर नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने का काम भी किया है। आज बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में जो क्रांतिकारी बदलाव आया है, चाहे वह बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना हो, बडे़ पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्ति हो या उच्च शिक्षा संस्थानों का विस्तार वो मौलाना आज़़ाद के सपनों को धरातल पर उतारने का ही प्रमाण है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed