पटना, 12 नवंबर 2026

शिक्षा विभाग ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में सेवानिवृत्ति के बाद संविदा पर कार्यरत 67 वर्ष से अधिक उम्र के चार पदाधिकारियों को सेवामुक्त करने का आदेश दिया है।

सेवामुक्त किए जाने वाले पदाधिकारियों में परीक्षा नियंत्रक (माध्यमिक) संजय कुमार (67 वर्ष 9 माह), प्रशासनिक पदाधिकारी-सह-मुख्य निगरानी पदाधिकारी ईश्वर चन्द्र शर्मा (67 वर्ष 8 माह), उप परीक्षा नियंत्रक (माध्यमिक) उमेश कुमार सिंह (67 वर्ष 4 माह) तथा संयुक्त सचिव शिवनाथ प्रसाद (69 वर्ष 3 माह) शामिल हैं। शिवनाथ वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में प्रतिनियुक्त थे।

आदेश में समिति के तत्कालीन सचिव प्रमोद कुमार को भी तुरंत कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया गया है।

शिक्षा विभाग ने समिति के अध्यक्ष एवं सचिव को आदेश का अनुपालन करने तथा वित्तीय अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया है। सक्षम प्राधिकार ने फंडामेंटल रूल्स के नियम 56 (ए) के तहत इन पदाधिकारियों को सेवामुक्त करने की मंजूरी दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed