पटना, 12 नवंबर 2026
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी गुरुवार को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर पहुंचे। श्री तिवारी ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने पैर छूकर डॉ. जोशी से आशीर्वाद लिया और आभार जताया।

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने डॉ. जोशी को प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में हो रहे बदलावों और राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि डॉ. जोशी के अनुभव, मार्गदर्शन और उनके प्रेरणादायी विचार हमेशा नई ऊर्जा एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। वरिष्ठजनों का स्नेह और आशीर्वाद जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

![]()
