पटना, 13 नवंबर 2026

जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ आत्मानुशासन, पवित्रता, निष्ठा और समर्पण का अनुपम पर्व है। इस महापर्व में श्रद्धालु शुद्ध अंतःकरण एवं निर्मल मन से अस्ताचलगामी एवं उदीयमान भगवान भास्कर को अघ्र्य अर्पित करते हैं। छठ पर्व हमें संयम, श्रद्धा, सामाजिक सद्भाव और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता है।

नीतीश कुमार जी ने भगवान भास्कर से प्रार्थना की कि यह पावन महापर्व प्रदेश एवं देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा बिहार निरंतर प्रगति एवं विकास के पथ पर अग्रसर रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed