पटना, 13 नवंबर 2026

बिहार जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखे जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बिहार के विकास में नीतीश कुमार के अतुलनीय योगदान का सम्मान बताया। उन्होंने इस निर्णय के लिए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया।

अपने बयान में उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और अथक परिश्रम से बिहार की विकास यात्रा को नई दिशा और गति देने का काम किया। सड़क, पुल, बिजली एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में आज बिहार ने जो उल्लेखनीय प्रगति की है, उसके पीछे उनका 20 वर्षों का सतत प्रयास और विकास के प्रति अटूट संकल्प रहा है।

कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन सेतु भी इसी दूरदर्शी सोच और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर और दक्षिण बिहार की जीवनरेखा बनने जा रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना की परिकल्पना से लेकर इसे धरातल पर उतारने तक, नीतीश कुमार की अग्रणी भूमिका रही है। ऐसे में, इस सेतु को ‘नीतीश सेतु’ का नाम देना, आधुनिक बिहार के शिल्पी नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच और राज्य के नवनिर्माण में उनके अतुलनीय योगदान के प्रति ऐतिहासिक सम्मान है।

श्री कुशवाहा ने कहा कि ‘नीतीश सेतु’ नीतीश कुमार के विकास माॅडल और आधुनिक बिहार के निर्माण में उनके योगदान का जीवंत प्रतीक है। इससे लाखों लोगों को लंबी दूरी की परेशानी से राहत मिलेगी तथा व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी। यह ‘नीतीश सेतु’ बिहार की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ राज्य की विकास यात्रा में एक नया अध्याय जोड़़ेगा।

उन्होंने कहा कि यह समस्त बिहारवासियों के लिए गौरव का क्षण है कि आगामी 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों द्वारा इस नीतीश सेतु का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। बिहार की जनता इस ऐतिहासिक अवसर की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed