पटना, 15 नवंबर 2026

बिहार जनता दल (यू०) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने लोकआस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व ‘छठ पूजा’ के पावन अवसर पर समस्त राज्यवासियों तथा देश-विदेश में रह रहे सभी बिहारवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व में उदीयमान सूर्य के साथ अस्ताचलगामी सूर्य की भी पूरी श्रद्धा के साथ उपासना की जाती है। यह दुनिया का इकलौता ऐसा पर्व है, जो हमें जीवन के हर उतार-चढ़ाव में समान भाव रखने और प्रकृति के प्रति कृतज्ञ रहने की प्रेरणा देता है। यह महापर्व सामाजिक समरसता और समानता का भी अद्भुत उदाहरण है। साथ ही, यह चार दिवसीय अनुष्ठान हमें सादगी, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का पावन संदेश देता है।

प्रदेश अध्यक्ष ने भगवान सूर्य और छठी मैया से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह महापर्व संपूर्ण बिहारवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, हर्षोल्लास और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। साथ ही, उन्होंने राज्य के विकास और प्रगति की कामना करते हुए सभी श्रद्धालुओं से इस पवित्र पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और पूरे भक्तिभाव के साथ मनाने की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed