पटना, 15 नवंबर 2026
लोक आस्था, पवित्रता और आत्मानुशासन के महापर्व छठ के अवसर पर जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर परिवार एवं सहयोगियों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।

इस अवसर पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत, बिहार विधान परिषद मे सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ, प्रदेश महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी (आईटी), जद (यू)मनीष कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अर्घ्य अर्पित करने के उपरांत नीतीश कुमार जी ने समस्त बिहारवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने के साथ ही प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।

![]()
