पटना,23 नवंबर 2026

जद (यू) राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने जारी बयान में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दो दशकों का शासन बिहार के इतिहास में सुशासन, विकास, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के एक स्वर्णिम काल के रूप में जाना जाता है। उन्होंने सत्ता संभालने के समय जिस बदहाल, अव्यवस्थित और विकास की दौड़ में पिछडे़ बिहार की तस्वीर विरासत में पाई थी, उसे बदलने के लिए निरंतर प्रयास किया और राज्य को विकास की नई दिशा देने का काम किया।
नीतीश कुमार के शासनकाल में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क एवं पुल-पुलियों के निर्माण, बिजली आपूर्ति में सुधार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विस्तार तथा महिलाओं के सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी गई। शासन व्यवस्था में जवाबदेही, प्रशासनिक सक्रियता और जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास हुआ।

बिहार में सड़क संपर्क का विस्तार, ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली की पहुंच, शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों को प्रोत्साहन, महिला आरक्षण और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे कदमों ने सामाजिक और आर्थिक बदलाव की आधारशिला रखी। शराबबंदी, पंचायतों एवं स्थानीय निकायों में महिलाओं की भागीदारी और युवाओं के लिए अवसर सृजन जैसे निर्णय उनके शासन की प्रमुख पहचान हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का 20 वर्षों का शासन केवल सत्ता संचालन का काल नहीं, बल्कि बिहार को आत्मविश्वास, नई पहचान और विकास की आकांक्षा से जोड़ने वाला दौर रहा है। उन्होंने बिहार को पिछड़ेपन की मानसिकता से बाहर निकालकर विकास, सुशासन और बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ आगे बढ़ने का अवसर दिया।

आज बिहार में विकास की जो आधारभूत संरचना, प्रशासनिक सुधार और सामाजिक परिवर्तन दिखाई देता है, उसमें नीतीश कुमार के नेतृत्व और नीतिगत पहल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनका शासन इस बात का उदाहरण है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता से किसी राज्य की दिशा बदली जा सकती है।

नीतीश कुमार का सुशासन बिहार के विकास की यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसकी उपलब्धियां आने वाले समय में भी राज्य की राजनीतिक और सामाजिक विमर्श का हिस्सा बनी रहेंगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.