पटना,23 नवंबर 2026
सोमवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के मा0 ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह एवं ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने प्रदेशभर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी एवं कार्यक्रम के समन्वयक प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री सुमित कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि आधुनिक बिहार के विश्वकर्मा नीतीश कुमार ने प्रदेश को फर्श से अर्श तक पहुंचाने का काम किया है। बिहार 2005 से पहले किस स्थिति में था और आज कहां है, यह किसी से छिपा नहीं है। पहले बिहारी कहलाना अपमान का विषय था, लेकिन आज यह स्वाभिमान का विषय बन चुका है। 24 नवंबर 2005 को नीतीश कुमार ने बिहार में न्याय के साथ विकास की यात्रा शुरू की थी। इसी ऐतिहासिक अवसर के उपलक्ष्य में पार्टी की ओर से ‘‘सुशासन दिवस – नीतीश संवाद’’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

लेशी सिंह ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को जब नीतीश कुमार ने बिहार की बागडोर संभाली, तब राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी, बुनियादी ढांचे का अभाव था और शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल थी। महिलाएं भय के माहौल में जीने को मजबूर थीं तथा राज्य का खजाना भी खाली था। ऐसे कठिन दौर से बिहार को बाहर निकालकर नीतीश कुमार ने विकास की पटरी पर लाने का काम किया। बीते दो दशकों में उन्होंने हर क्षेत्र और हर वर्ग के लिए विकास की ऐतिहासिक लकीर खींची है। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पार्टी ‘‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’’ का आयोजन करेगी, जिसे उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

सुनील कुमार ने कहा कि बीते दो दशकों में नीतीश कुमार ने ग्रामीण सड़़़कों को बेहतर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक काम किए हैं। बिहार दौरे पर आई केंद्रीय टीम ने भी राज्य की ग्रामीण सड़़कों में हुए व्यापक सुधारों की सराहना की है। मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व में ग्रामीण कार्य विभाग नीतीश कुमार की विकास नीति को आगे बढ़़ाते हुए पूरी मजबूती से काम कर रहा है। बाढ़़ के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत का कार्य भी जल्द कराया जाएगा।
![]()
