पटना,26 नवंबर 2026

राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान सबसे पहले संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। बच्चों को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ. राजेंद्र प्रसाद के योगदान पर पांच-पांच मिनट बोलने का अवसर दिया गया। शिक्षकों ने बच्चों को भारतीय संविधान के महत्व और उसके मूल सिद्धांतों की जानकारी दी।

मध्याह्न भोजन के बाद एक पीरियड में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के बीच पोस्टर, ड्राइंग और कोलाज बनाने की गतिविधियां आयोजित की गईं। वहीं, लाइब्रेरी पीरियड में संविधान के मूल सिद्धांतों पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

मालूम हो, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सीके अनिल ने अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को व्यापक स्तर पर संविधान दिवस मनाने का निर्देश दिया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed