पटना,27 नवंबर 2026

दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध शैक्षिक सामग्री की समीक्षा और गुणवत्ता सुधार के लिए 16 सदस्यीय समिति गठित की गई है। एससीईआरटी के निदेशक यतेन्द्र कुमार पाल ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।

समिति की अध्यक्षता एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक (डायट) डॉ. सुरेंद्र कुमार करेंगे। दूरस्थ शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ. राम विनय पासवान को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।

समिति में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् के नामित सदस्यों के अलावा एससीईआरटी के संजय कुमार, अजय कुमार शुक्ला और डॉ. गणेश प्रसाद साव शामिल हैं। वहीं, डायट विक्रम के डॉ. रितेश कुमार, सीटीई सारण के डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डायट भागलपुर की चंचला कुमारी और डायट सोनपुर की अभिलाषा कुमारी सदस्य होंगी।

विद्यालय स्तर से समस्तीपुर के प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार और सारण के सहायक शिक्षक नसीम अख्तर को शामिल किया गया है। मंत्रा सोशल सर्विसेज के निशांत कुमार, राजीव रंजन और आदर्श गुप्ता भी समिति के सदस्य होंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed