रांची 01 फरवरी 2024
झारखंड का सियासी सस्पेंस खत्म हो गया और सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को सरकार बनाने का न्योता दिया है। मिल रही जानकारी के अनुसार चंपई सोरेन शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

जेएमएम के विधायक चंपई सोरेन सरायकेला से विधायक हैं। सम्भावना जताई जा रही है कि चंपई सोरेन के साथ आलमगीर आलम और सत्येंद्र भोक्ता शपथ ले सकते हैं। बताते चलें कि बुधवार को जमीन घोटाला केस में ईडी की गिरफ्तारी से पहले सीएम पद से हेमंत सोरेन के इस्तीफे के तुरंत बाद सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इस दौरान उन्होंने 43 विधायकों के समर्थन का दावा किया था।
बताते चलें कि हेमंत सोरेन के इस्तीफे और उनकी गिरफ़्तारी के बाद झारखण्ड कि सियासत को लेकर तरह तरह कि बातें की जा रही थी।सूत्रों की मानेतो विधायकों की खरीद-फरोख्त की भी आशंका जताई जा रही थी। और विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका को देखते हुए महागठबंधन के विधायकों को रांची से हैदराबाद शिफ्ट किया जा रहा था। हालांकि बाद में ऐसा नहीं हुआ।सूत्रों के अनुसार चंपाई सोरेन की राज्यपाल से मुलाकात के बाद विधायकों को सर्किट हाउस में रोका गया है।