सारण 11 मार्च, 2024

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो,पटना द्वारा सारण जिले के जलालपुर स्थित हरपुर शिवाला में हमारा संकल्प विकसित भारत विषय पर दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन आज जनार्दन सिंह सिग्रीवाला, सांसद, महाराजगंज ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्रीय संचार ब्यूरो की यह प्रदर्शनी सभी वर्ग के लोगो को देखनी चाहिए। जब लोग प्रदर्शनी को देखेंगे तभी भारत सरकार की जान कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बारीकी से समझ पाएंगे। उन्होंने कहा की हमे 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।इस प्रदर्शनी में जो भी चित्र लगे है वे भविष्य के प्रतियोगिताओ के प्रश्न होंगे जिनके सही जवाब आपको सफलता दिलाएंगे।उन्हों ने फर्स्ट टाइम वोटर को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमे देश के उज्वल भविष्य के लिए मतदान करना है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सांसद सिग्रीवाल द्वारा पुरस्कृत किया साथ ही एक रैली को भी रवाना किया गया।

केंद्रीय संचार ब्यूरो के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अमरेंद्र मोहन ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जन जागरूकता के स्तर को बढ़ाना है ताकि लोगो को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके और विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सके। उन्होंने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन करते हुए बच्चो के शिक्षा के स्तर को प्रश्नों के माध्यम से उन्नत किया।

वही केंद्रीय संचार ब्यूरो के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सर्वजीत सिंह ने संबोधित करते हुए बताया कि हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम की महत्ता क्या है। उन्होंने बताया की हमारा संकल्प विकसित भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य उन लोगों को भारत सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है जो छूट गए है और समाज के निचले पायदान पर है। यह फ़ोटो प्रदर्शनी 12 मार्च 2023 तक चलेगी जिसका समय सुबह 11 से 6 बजे शाम तक रहेगा।

केंद्रीय संचार ब्यूरो के पंजीकृत सांस्कृतिक दल ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।इस मौके पर मुखिया संघ जालापुर के अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह,दामोदर दास जी महाराज,शंभू प्रसाद,कुबेरनाथ डॉक्टर एमपी कुमार,मुन्ना पांडे, पुरुषोत्तम पांडेय सहित विभाग के सुरेंद्र चौधरी,निशांत कुमार और रोशन कुमार का कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय प्रयास रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed