पटना 11 अप्रैल 2024

क्षेत्रीय निदेशक संजय कुमार की अध्यक्षता में बुधवार 10 अप्रैल को  3:00 बजे कर्मचारी राज्य बीमा निगम, पंचदीप भवन, क्षेत्रीय कार्यालय, पटना में सुविधा समागम का आयोजन किया गया.

इस बैठक में बिहार क्षेत्र के बीमाकृत व्यक्तियों को प्रदान किये जा रहे चिकित्सा हितलाभ से सम्बंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस अवसर पर बीमाकृत व्यक्तियों एवं उनके परिजनों से विभिन्न समस्याओं, विशेषकर चिकित्सा प्रतिपूर्ति से सम्बंधित मामलों के विषय में जानकारी ली गयी एवं मौके पर ही इसके निराकरण हेतु समुचित निर्णय किए गए.  साथ ही, उपस्थित बीमाकृत व्यक्तियों को यह आश्वासन भी दिया गया कि उनकी सुविधाओं में उत्तरोत्तर सुधार हेतु कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से हरसम्भव प्रयास किये जा रहे हैं. अध्यक्ष द्वारा बीमाकृत व्यक्तियों को त्वरित सुविधा देने के उद्देश्य से ही सम्प्रति आधार सीडिंग के कार्य एक विशेष अभियान चलाकर किए जा रहे हैं.

इस अवसर पर डॉ. बी. एन. प्रसाद, निदेशक, चिकित्सा सेवाए, कर्मचारी राज्य बीमा योजना, बिहार सरकार, डॉ. विजय कुमार केसरी, राज्य चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, डॉ. तनुजा कुमारी, चिकित्सा निर्देशी, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, डॉ. फैयाज अहमद, कर्मचारी राज्य बीमा निगम आदर्श अस्पताल, फुलवारीशरीफ, डॉ. मुकेश कुमार मोदी, चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल सह चिकित्सा महाविद्यालय, बिहटा, अनिल कुमार, सहायक निदेशक सह सदस्य सचिव, कर्मचारी राज्य बीमा निगम भी मौजूद थे. बैठक के अंत में सदस्य सचिव द्वारा बीमाकृत व्यक्तियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही बैठक समाप्त हुई.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed