पटना 14 अप्रैल 2024
भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र को जनता से धोखा और झूठ का पुलिंदा बताते हुए बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि भाजपा अपने संकल्प पत्र में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, उद्योग, निवेश जैसे अत्यंत व अनेक महत्वपूर्ण विषयों को छोड़कर सिर्फ ध्रुवीकरण पर जोर दिया है l
साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि दो करोड़ रोजगार का पिछली बार युवाओं से वादा करने वाली भाजपा इस बार युवाओं को नौकरी के नाम पर जहां अपने घोषणा पत्र में हाशिए पर रख दी है वहीं महिलाओं और किसानों के लिए भी कोई मजबूत या ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने राजेश राठौड़ ने कहा कि देश की जनता को ध्रुवीकरण की राजनीति के अंधजाल में फंसाकर रखने की चाहत में भाजपा ने अपने ही किए गए पिछले वादों जिन्हें वो पूरा भी नहीं कर सकी उन्हें इस बार सीधे छोड़ दिया है। जनता इस बार इनके झूठे वादों और फर्जी संकल्पों के लब्बोलुआब में नहीं आने वाली है और उसने मन बना लिया है कि वो कांग्रेस के न्याय पत्र जिसमें युवाओं, किसानों, महिलाओं, श्रमिकों सहित सभी वर्गों के लिए जो ठोस वादे हैं उनके साथ जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी की फर्जी गारंटियों से जनता पहले से त्रस्त थी और अब ये संकल्प पत्र तो इनके नाकामियों का साक्षात पुलिंदा साबित हुआ है। पुराने वादों को नए पैकेजिंग में उतारने से जनता इनकी बातों में नहीं आने वाली है।
![]()
