पटना 14 अप्रैल 2024

रविवार को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में ‘भारत रत्न’ डाॅ0 भीमराव अंबेदकर की जयंती के अवसर पर पार्टी के नेताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। उक्त मौके पर जद(यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि ‘भारत रत्न’ डाॅ0 भीमराव अंबेदकर दलित, पिछड़े और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए पूरा जीवन संघर्षत रहें। वे सच्चे मायनों में शोषितों व वंचितों के मसीहा थे। समाज से भेदभाव को खत्म करने में डाॅ0 अंबेदकर की अहम भूमिका रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने डाॅ0 अंबेदकर के विचारों का अनुसरण करने और बेहतर समाज के निर्माण के लिए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विधान पार्षद सजंय कुमार सिंह उर्फ ‘‘गांधी जी’’,विधान पार्षद सह पार्टी के कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ,विधान पार्षद सह पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रविंद्र प्रसाद सिंह,बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 भारती मेहता, प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, प्रदेश प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द निषाद,वासुदेव कुशवाहा,रणविजय कुमार,पल्लवी पटेल,अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह,ओम प्रकाश सेतु,राहुल खंडेलवाल,अजित पटेल,पंकज सिंह, किरण रंजन,विनीत स्टेफी पासवान, रामेश्वर रजक,मधु कुमारी, शिवशंकर निषाद,नागमणि कुशवाहा,हरिओम कुशवाहा सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.