पटना 23 दिसंबर 2024

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेतिया (पश्चिम चम्पारण) जिले से प्रगति यात्रा का प्रारंभ किया और लोगों की माँग एवं क्षेत्र के विकास हेतु आवश्यकताओं के दृष्टिगत निम्न महत्वपूर्ण घोषणाएँ की :-

  1. बेतिया का स्टेडियम काफी पुराना हो गया है तथा यहाँ आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ इसके पुनर्निर्माण की आवश्यकता है। अतः यहाँ पर आधुनिक सुविधाओं के साथ उच्च कोटि के स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा। इससे राज्य/ राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खेल का आयोजन किया जा सकेगा। खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा।
  2. बरबत सेना से आई.टी.आई., सर्किट हाउस, स्टेडियम, प्रेक्षा गृह होते हुए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, बेतिया तक सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा। इससे मरीजों को अस्पताल आने-जाने में सुविधा होगी तथा लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
  3. गन्ना उद्योग विभाग के पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि गन्ना के मूल्य में कम से कम 20 रु० प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की जाए। 10 रु० प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी पहले ही की जा चुकी है।

इसके अलावा 1050 प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी इसी सीजन से और की जायेगी, जिसका व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। अब गन्ना किसानों को पिछले वर्ष की तुलना में 20 रु0 प्रति क्विंटल अधिक दान मिलेगा।

4. उत्तर प्रदेश से सटे गंडक नदी के पार वाले 4 प्रखंडों में पढ़ने वाले युवाओं के लिए शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है कि इन 4 प्रखंडों के लिए अलग से एक डिग्री कॉलेजखोला जायेगा।

  1. पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि बेतिया शहर के नये बाईपास का निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।
  2. बेतिया जिले के चनपटिया में उद्योग पर अच्छा काम हुआ है, सरकार यहाँ पर उद्योगों को और बढ़ावा देना चाहती है इसलिए यहाँ पर औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार किया जायेगा।
  3. मदनपुर से पनियहवा (उ०प्र०) तक सड़क (NH-727A) का निर्माण किया जायेगा। इससे बगहा एवं गोरखपुर की बीच की दूरी कम हो जायेगी।
  4. इनरवा से वाल्मीकिनगर तक दोन कैनाल पर सड़क का निर्माण कराया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
  5. अमवा मन (सेनुवारिया) / रूलही में विद्युत पावर ग्रिड का निर्माण किया जायेगा। इससे बेतिया क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति हो सकेगी।
  6. वाल्मीकिनगर में लव-कुश पार्क का निर्माण किया जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed