पटना 01 जनवरी 2025

आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नववर्ष की शुभकामना एवं बधाई देने के लिये सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, राज्य सरकार के वरीय अधिकारीगण अन्य जनप्रतिनिधिगण, विशिष्ट व्यक्तिगण तथा आमजन पहुँचे। मुख्यमंत्री ने 1 अणे मार्ग स्थित अपने आवास पर लोगों की बधाइयों एवं शुभकामनायें स्वीकार की तथा उन्हें नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनायें भी दी। लोगों द्वारा दिये गये भेंटस्वरूप पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं माला को मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया।

बधाई एवं शुभकामना देने वालों में बड़ी संख्या में नवयुवक, महिलायें तथा वृद्धजन भी शामिल थे। मुख्यमंत्री को बधाई देने वाले प्रमुख लोगों में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, पूर्व सांसद अनिल हेगड़े, पूर्व सांसद चन्द्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गाँधी जी, विधान पार्षद संजय सिंह, विधान पार्षद ललन सर्राफ, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्य सूचना आयुक्त ब्रजेश मेहरोत्रा, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक आलोक राज, विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव / सचिव, वरीय पुलिस अधिकारी सहित बड़ी तादाद में राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा आमजन शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.