पटना, 11 फरवरी 2026

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिशा के समाजवादी चिंतक, लेखक एवं प्रसिद्ध राजनेता स्व० किशन पटनायक जी की धर्मपत्नी वाणी मंजरी दास के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वाणी मंजरी दास शिक्षिका के तौर पर कार्य करने के साथ-साथ सामाजिक रूप से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थीं। वे महिला सशक्तीकरण एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिये जीवनपर्यंत सक्रिय रहीं। नशामुक्ति और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में भी इनके द्वारा काफी कार्य किया गया। स्व० वाणी दास सामाजिक और धर्मपरायण महिला थीं। वाणी दास के निधन के समाचार से मुझे काफी दुख पहुंचा है। उनके निधन से सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.