पटना, 23 अप्रैल 2026

1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुँवर सिंह के विजय दिवस पर वीर कुँवर सिंह आजादी पार्क में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाबू वीर कुँवर सिंह की आदमकद अश्वारोही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधायक श्रवण कुमार, विधायक नीरज कुमार सिंह, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद संजय सिंह, विधान पार्षद कुमुद वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बाबू वीर कुँवर सिंह की अश्वारोही प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने सहकारी भूमि विकास बैंक समिति परिसर में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुँवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को हाउसिंग बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधान पार्षद विजय कुमार सिंह ने पगड़ी तथा बड़ी माला पहनाकर तथा तलवार भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.