पटना, 23 अप्रैल 2026
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों से शिष्टाचार मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लोगों में भारी उत्साह है। मुख्यमंत्री से बड़ी संख्या में लोग मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनायें दे रहे हैं। मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से सभी से मिलकर उनका अभिवादन स्वीकार रहे है, जिससे लोग काफी खुश और उत्साहित हैं।

भारत के महा रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए। इस अवसर पर निदेशक जनगणना, बिहार पटना रंजीता भी मौजूद थीं।स्थान, संवाद स्थित कार्यालय कक्ष, मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार, पटना

श्री सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर विधायकगण, विधान पार्षदगण, पूर्व विधायकगण, पूर्व विधान पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में उपस्थित आम लोगों ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों की बधाई एवं शुभकामनायें स्वीकार करते हुये उनका अभिवादन किया और आभार व्यक्त किया।
![]()
