नई दिल्ली 23 जुलाई 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का अदम्य साहस और अटूट देशभक्ति भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का गौरव है।

श्री मोदी ने रेखांकित किया कि उन्होंने अनगिनत युवा भारतीयों को देश सेवा के लिए समर्पित होने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका वह दृढ़ संकल्प आज भी हर पीढ़ी को दिशा और प्रेरणा दे रहा है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा:

“अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनका अदम्य साहस और अटूट देशभक्ति भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का गौरव है। उन्होंने अनगिनत युवा भारतीयों को देश के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित किया। उनका दृढ़ संकल्प हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।”

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.