पटना 20 अगस्त 2026

माननीय शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर गरीब को पक्का घर’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एक महत्वपूर्ण पहल है। हर गरीब परिवार के सिर पर पक्की छत और उसके चेहरे पर मुस्कान ही सुशासन और विकसित बिहार की पहचान है। राज्य सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों तक विकास की रोशनी पहुंचाने और उनके जीवन में खुशहाली लाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
माननीय शिक्षा मंत्री गुरुवार को गोपालगंज समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत नवनिर्मित आवासों के लाभुकों को चाबी और नए चयनित लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरित कर रहे थे।

कार्यक्रम के दौरान पटना के बापू सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी जुड़े। उन्होंने आवास योजना के लाभुकों से संवाद किया और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने बताया कि गोपालगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 16 हजार से अधिक लोगों का चयन किया गया। आवास निर्माण के लिए विभिन्न लाभुकों के खातों में करीब 184 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई। जिले में लगभग 80 प्रतिशत आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष 20 प्रतिशत आवासों का निर्माण भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed