पटना, 31 अगस्त 2026

उत्तराखंड में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जी पर दर्ज मुकदमे तथा भाजपा की कथित दलित विरोधी नीतियों के खिलाफ आज बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में गोसाई टोला मोड़ के आगे मेरीन ड्राइव मोड़ के पास सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि राहुल गांधी जी पर मुकदमा दर्ज कर देने से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा को यह समझ लेना चाहिए कि डर और मुकदमों की राजनीति से कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे हटने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी जी की लड़ाई देश के गरीब, दलित, पिछड़े, युवा, किसान और मजदूर की लड़ाई है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि राहुल गांधी जी हमेशा संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते रहे हैं। भाजपा को राहुल गांधी जी की आवाज दबाने के बजाय जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने वाली है। देश में दलितों, पिछड़ों, गरीबों और वंचितों के अधिकारों पर लगातार हमला किया जा रहा है। जब कांग्रेस और राहुल गांधी जी इन वर्गों की आवाज मजबूती से उठाते हैं तो भाजपा सरकार और उसके सहयोगी उन्हें डराने-धमकाने के लिए मुकदमों का सहारा लेते हैं।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी जी पर दर्ज मुकदमे को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करार देते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।

विरोध-प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, असितनाथ तिवारी, मिन्नत रहमानी, पंकज यादव, कमल कमलेश, कुमार आशीष, राजीव मेहता , शिव प्रकाश गरीब दास, कुमारी सोनी, गुंजन पटेल, ज्ञान रंजन, चन्द्रभूषण राजपूत, डा0 अमन कुमार, विमलेश तिवारी, कुमारी अनिता, रंजीत वाल्मीकी, राहुल पासवान, विशाल यादव, मेनका कुमारी, रवि कुमार, सत्येन्द्र कुमार, पूनम यादव, डा0 परवेज, प्रधान, शिवम राज, सहित अन्य कांग्रेसजन एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed