पटना 08 सितम्बर 2026

आज दिनांक 08 सितंबर 2026 को बिहार विद्यापीठ, पटना के अंतर्गत संचालित देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं द्वारा साक्षरता के महत्व को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षुओं ने “सब पढ़े, सब बढ़े”, “साक्षर बिहार, सक्षम बिहार”, “एक बच्चा, एक किताब” जैसे स्लोगन के साथ बेहद रचनात्मक पोस्टर बनाए।

पोस्टर मेकिंग के बाद महाविद्यालय परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्र तक एक विशाल साक्षरता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में प्रशिक्षुओं ने हाथों में तख्तियां और नारे लगाते हुए लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। “आओ सबको साक्षर बनाएं, देश को आगे बढ़ाएं” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।रैली के समापन पर महाविद्यालय के प्रांगण में सभी प्रशिक्षुओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने मिलकर मानव श्रृंखला बनाई, जो साक्षरता के प्रति एकता और संकल्प का प्रतीक थी। मानव श्रृंखला के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जब तक समाज का हर व्यक्ति साक्षर नहीं होगा, तब तक विकसित बिहार और विकसित भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता।

इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम वर्मा के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में सामाजिक विज्ञान विभाग के शिक्षकों डॉ. प्रतिमा कुमारी, रिंपल कुमारी, कमलेश कुमार, चंद्रकांत आर्य तथा कुमारी प्रेरणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।जागरूकता रैली को सफल बनाने में महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण डॉ. रीना चौधरी, डॉ. शादमा शाहीन, रजनी रंजन, मंजरी चौधरी, कंचन कुमारी, विकास कुमार एवं सौरभ कुमार भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. पूनम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि, “साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना नहीं है, बल्कि यह सोचने, समझने और आत्मनिर्भर बनने की कुंजी है। एक शिक्षक के रूप में हमारी जिम्मेदारी है कि हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाएं।”कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी बी.एड प्रशिक्षु, समस्त शिक्षकगण तथा सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.