पटना, 26 सितम्बर 2026

बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने 2.5 करोड़ रूपये तथा बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड ने 02 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ कक्ष में मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी। समाज के सक्षम लोगों की सहभागिता से राहत एवं सहायता के कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार एवं बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सौरभ जोरवाल उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.