पटना, 15 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से कटिहार तथा कटिहार से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन ट्रेनों के परिचालन से भागलपुर, कटिहार, मुंगेर, खगड़िया एवं नौगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और क्षेत्र में रेल संपर्क को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही पर्व-त्योहारों में आने-जाने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी तथा सीमांचल और अंग क्षेत्र के बीच संपर्क और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार राज्य में रेल सुविधाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए केंद्र सरकार के साथ सतत समन्वय बनाए रखेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में रेल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। बेहतर रेल संपर्क से आम लोगों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को लाभ मिलेगा। राज्य सरकार बिहार में आधारभूत संरचनाओं के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि बिहार में रेल सुविधाओं के निरंतर विस्तार से राज्य के विकास को गति मिलेगी तथा आम जनता को और बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed