पटना, 16 अक्टूबर 2026
बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता एस०डी० संजय, के नेतृत्व में महाधिवक्ता कार्यालय, बिहार के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने 8 लाख 22 हजार 200 रूपये का अंशदान आर०टी०जी०एस० के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से प्रतिनिधिमंडल ने लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल में अपर महाधिवक्ता -1 सुबोध कुमार झा, अपर महाधिवक्ता – 5 आलोक कुमार अग्रवाल, अपर महाधिवक्ता (सुप्रीम कोर्ट), केशव रंजन, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, श्रीमती कल्पना, अरविंद उज्ज्वल, मुकेश कुमार एवं कुणाल शुभम शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।


![]()
