पटना, 17 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज महासप्तमी के अवसर पर श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव शिव मंदिर खाजपुरा, श्री दुर्गा पूजा समिति राजा बाजार (महावीर स्थान, पिलर नंबर- 60), श्री दुर्गा आश्रम मंदिर पूजा समिति शेखपुरा (पिलर नंबर- 80) एवं श्री श्री दुर्गा पूजा समारोह गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी के पूजा पंडाल में जाकर माँ दुर्गा का दर्शन कर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की तथा समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक संजीव चौरसिया, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणवीर नंदन, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित आयोजकगण, अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.