पटना, 24 अक्टूबर 2026
इंडियन मोशन पिक्चर प्रोडक्शन एसोसियेशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये तथा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में सौंपा।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये इंडियन मोशन पिक्चर प्रोडक्शन एसोसियेशन के प्रतिनिधियों तथा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।


![]()
