पटना, 24 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में आज गया जिला स्थित वेलकम होटल बाय आई०टी०सी०, बोधगया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उद्योग विभाग और 12 औद्योगिक इकाइयों के बीच कुल 4,092 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्तावों से संबंधित समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए।

बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड (BIMCGL) के शुभारंभ और बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर के अवसर पर हुए इन समझौतों से राज्य में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। आज 4,092 करोड़ रूपये के 12 निवेश प्रस्ताव पर MoU की गई :-

  1. मिंट लाइफ साइंसेज 1,500 करोड़ रूपये।
  2. ए०बी०आई०एस० (ABIS) ग्रुप – 600 करोड़ रूपये।
  3. बायोहील एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड 510 करोड़ रूपये।
  4. जियोफास्ट इंडस्ट्रीज (1) लिमिटेड 500 करोड़ रूपये
  5. कुमार ऑर्गेनिक्स 300 करोड़ रूपये।
  6. जियाना इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड 206 करोड़ रूपये।
  7. नालंदा ऑटोमेक प्राइवेट लिमिटेड 120 करोड़ रूपये।
  8. अमरनाथ टेक्सटाइल 110 करोड़ रूपये
  9. माँ भद्रकाली एल्युमिनियम एक्सट्रूजन प्राइवेट लिमिटेड 95 करोड़ रूपये।
  10. शिवा एग्रो नेचुरल प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड 51 करोड़ रूपये।
  11. वास्तु विहार बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड 50 करोड़ रूपये
  12. कनकलया ज्वेलरी 50 करोड़ रूपये

इन प्रस्तावों में ऊर्जा, टेक्सटाइल, ऑर्गेनिक उत्पाद, ऑटोमोबाइल, एल्युमिनियम, कृषि आधारित उत्पाद, बायोटेक्नोलॉजी और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी इकाइयाँ शामिल हैं। इन क्षेत्रों में निवेश से बिहार में उत्पादन गतिविधियों का विस्तार करने, सहायक उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर सृजित करने की संभावनाएँ बढ़ेंगी। राज्य सरकार का उद्देश्य बिहार में निवेश के अनुकूल वातावरण विकसित करना, उद्यमियों को प्रोत्साहित करना और राज्य के औद्योगिक आधार को मजबूत बनाना है।

राज्य सरकार की प्राथमिकता समझौता ज्ञापनों को वास्तविक परियोजनाओं में बदलना है, ताकि निवेश प्रस्तावों का लाभ औद्योगिक उत्पादन, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास के रूप में सामने आए। इसके लिए औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना के विस्तार और निवेशकों के साथ समन्वय के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार, कृषि मंत्री सह गया जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा, उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जापान, थाईलैंड एवं लाओस के राजदूत, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा, उद्योग विभाग के सचिव कुदंन कुमार, सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव नवीन कुमार, मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ० सफीना ए०एन०, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव, गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी, उद्योगपति, निवेशक एवं उद्योग क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed