नई दिल्ली,30 अक्टूबर 2026

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब मीडिया पेशेवर 4 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह महोत्सव 20 से 28 नवंबर 2026 तक गोवा के पणजी में आयोजित होगा। महोत्सव को कवर करने के इच्छुक पत्रकार पत्र सूचना कार्यालय (PIB) के आधिकारिक पोर्टल accreditation.pib.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।

मंत्रालय ने पात्र मीडिया प्रतिनिधियों को सलाह दी है कि वे संशोधित अंतिम तिथि से पहले अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर पंजीकरण पूरा कर लें। किसी भी जानकारी के लिए iffi.mediadesk@pib.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रत्यायन प्राप्त पत्रकारों को फिल्मों की स्क्रीनिंग, पैनल चर्चाओं, फिल्म निर्माताओं के साथ संवाद और नेटवर्किंग सहित महोत्सव की सभी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा।

जिन पत्रकारों ने 56वें इफ्फी के लिए पहले ही पंजीकरण कराया था, वे उसी लॉगिन आईडी से अपने दस्तावेज अपडेट कर सकते हैं।

वहीं, जो लोग मीडिया से नहीं हैं लेकिन सिनेमा प्रेमी हैं, वे भी iffigoa.org पर जाकर डेलीगेट के तौर पर पंजीकरण कर इफ्फी में दिखाई जाने वाली विश्व सिनेमा की फिल्मों का लुत्फ उठा सकते हैं।

गौरतलब है कि 1952 में शुरू हुआ इफ्फी दक्षिण एशिया का सबसे पुराना और बड़ा फिल्म महोत्सव है, जिसका आयोजन एनएफडीसी, सूचना और प्रसारण मंत्रालय और एंटरटेनमेंट सोसायटी ऑफ गोवा द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed