पटना,20 नवंबर 2026

शुक्रवार को जनता दल (यू0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जाकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के बिहार आगमन एवं ‘नीतीश सेतु’ के लोकार्पण की विस्तृत जानकारी देकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा एवं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी उपस्थित रहे।

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आत्मीयता के साथ स्वागत किया और 21 तारीख के आयोजन को लेकर अपने विचार साझा किए। नीतीश कुमार ने कहा कि कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का लोकार्पण बिहार के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। यह अत्याधुनिक पुल उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच विकास का सेतु होगा और संभावनाओं के नए द्वार खोलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को 21 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर अपनी शुभकामनाएं दीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed