पटना,21 नवंबर 2026
नीतीश सेतु के उद्घाटन हेतु बिहार पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पटना एयरपोर्ट पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच बेहद आत्मीय माहौल में मुलाकात हुई। एक-दूसरे के प्रति गहरा सम्मान और सहज अपनापन उनके हाव-भाव एवं मुस्कुराहट में साफ झलक रहा था।

दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया और कुछ समय साथ बिताया। यह मुलाकात दोनों नेताओं के बीच के आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण संबंधों की खूबसूरत झलक पेश कर रही थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आत्मीय मुलाकात की तस्वीरें अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा करते हुए नीतीश कुमार से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री जी के बिहार से प्रस्थान के समय उन्हें विदाई देने के लिए भी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी पटना एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। इस दौरान भी दोनों नेताओं के बीच वही गर्मजोशी, आत्मीयता और परस्पर सम्मान का भाव देखने को मिला।

इस अवसर पर जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार, बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति डाॅ0 प्रो. रामवचन राय, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ तथा मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह एवं डाॅ0 अशोक चैधरी सहित एनडीए के कई नेतागण भी मौजूद रहे।
![]()
