पटना, 11 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शाम निर्माणाधीन मीठापुर – महुली एलिवेटेड पथ परियोजना की प्रगति का जायजा लिया जायजा लेने के क्रम में मुख्यमंत्री को अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण प्रत्यय अमृत ने मीठापुर – महुली एलिवेटेड पथ के निर्माण से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन मीठापुर – महुली एलिवेटेड पथ परियोजना में तेजी लाते हुये दिसम्बर माह तक कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मीठापुर – महुली एलिवेटेड पथ को मीठापुर बाइपास के ऊपर से जोड़ने के लिये नये एलिवेटेड कार्य का परियोजना प्रतिवेदन यथाशीघ्र तैयार कर स्वीकृत कराने का निर्देश दिया ताकि मीठापुर – महुली एलिवेटेड पथ के माध्यम से लोग सुगमतापूर्वक आवागमन कर सकें । मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ के नीचे स्थित सड़क को भी दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया ताकि कनेक्टिविटी बेहतर हो सके।

इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed