पटना, 13 जनवरी 2024

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को अपनी बधाई और शुभकामनायें दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व लोगों के लिए सुख, शान्ति और समृद्धि लायेगा। मकर संक्रांति और लोहड़ी के पाँ का सांस्कृतिक महत्व भी है। लोग इन पर्वो को हर्षोल्लास, पारस्परिक स्नेह एवं सौहार्द्र के साथ मनायें। मकर संक्रांति के पावन स्नान के बाद लोग चूड़ा, दही, तिलकुट खाते और खिलाते हैं, इससे परस्पर प्रेम और सद्भाव बढ़ता है। नये फसलों के घर आने की खुशी में लोहड़ी पर्व मनाया जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.