“हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है।

उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।”ये बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही।
गांव-गरीब और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा । देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पूर्व पीएम नरसिम्हा राव और हरित क्रांति के जनक डॉक्टर एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न दिया जाएगा। पीएम मोदी ने शुक्रवार को खुद ये बड़ा एलान किया है। पीएम ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। पीएम ने कहा कि यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है।
मोदी सरकार के इस फैसले के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश और समाजवादी नेताओं ने खुशी जाहिर की है