मुंबई ,21 अप्रैल 2024

भारतीय फिल्म और मनोरंजन जगत में संजय भूषण पटियाला को आज एक और पुरस्कार से सम्मानित किया गया । मुम्बई के होटल सहारा में आज ICCA ( अंतरराष्ट्रीय कन्टेन्ट क्रियेटर अवॉर्ड ) समारोह का आयोजन किया गया था । इस समारोह में देश विदेश की तमाम बड़ी हस्तियॉं मौजूद थीं । इसी समारोह में मनोरंजन के क्षेत्र में विभिन्न आयामों पर अपनी प्रतिभाओं से लोगों के बीच खास जगह बनाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम चल रहा था । इसी में फ़िल्म प्रचारक सह सेलिब्रिटी मैनेजर संजय भूषण पटियाला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की भारतीय अभिनेत्री मंदाकिनी के हाँथों अंतरराष्ट्रीय कन्टेन्ट क्रियेटर अवॉर्ड 2024 दिया गया ।

मंदाकिनी अपने जमाने की सबसे पॉप्युलर और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार थीं और उस दौर में उनके आसपास भी कोई अन्य अभिनेत्री नहीं फटक पाती थीं । संजय भूषण पटियाला को यह अवॉर्ड देने के बाद मंदाकिनी ने कहा कि संजय भूषण अपने कार्यक्षेत्र में निरन्तर बेहतरीन काम कर रहे हैं जिसका इनाम इन्हें आज मिला है । संजय भूषण पटियाला भी इस अवॉर्ड को पाकर काफी खुश दिखे, उन्होंने इस अवॉर्ड के लिए अपने चाहने वाले लोगों को शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यह सबके प्यार और आशीर्वाद की बदौलत सम्भव हुआ है । हम आगे भी इसी तरह से और मेहनत इस क्षेत्र में करते रहेंगे ताकि लोगों का शुद्ध और स्वच्छ मनोरन्जन होता रहे । फिल्मोरा मीडिया नेटवर्क और डिप्टा के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसके आयोजक थे अखिलेश सिंह । कार्यक्रम में संजय भट्ट, अभिजीत राणे, और अरविंदर सिंह जैसे सम्मानित लोग भी शामिल हुए ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed