पटना 23 अप्रैल, 2024
रालोमो के कैम्प कार्यालय में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव के नेतृत्व में 1857 स्वतंत्रता संग्राम के महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह जी के विजयोत्सव दिवस पर रालोमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि 80 साल की उम्र में भी कुँवर सिंह जी ने ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध अद्भुत वीरता और आन-बान के साथ लड़ाई लड़ी।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया कि सभा की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव ई0 हेमन्त कुमार ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता डॉ0 वीरेंद्र प्रसाद दांगी, राधेश्याम सिंह कुशवाहा, खुर्शीद अहमद, भोला शर्मा, चतर्भुज प्रा0 गुप्ता, वैधनाथ शर्मा, बिनोद कुमार पप्पु, सौरभ सागर, धर्मेंद्र कुशवाहा, राजू सिन्हा, कार्यालय सचिव अशोक कुशवाहा भी उपस्थित थे।