बिहटा ,05 मई 2024

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को मतदान चौपाल बिहटा प्रखण्ड के दयालपुर दौलतपुर पंचायत के ग्राम बिलाप में किया गया।

जिसमें प्रखण्ड के कर्मी, बूथ लेवल अधिकारी,जीविका दीदी, आशाकार्यकर्त्ता आंगनबाड़ी, नेहरू युवा केंद्र,पटना के अंतर्गत प्रखण्ड बिहटा के युवा मण्डल के सदस्य, ग्रामीण मतदाता उपस्थित रहे। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बब्लु कुमार ने कहा की लोकसभा आम निर्वाचन 2024 चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की बात कही। रितेश कुमार राजस्वकर्मी ने बताया की इस लोकसभा चुनाव में 01 जून को सजग होकर मतदान करने का रिकॉड स्थापित करने की बात कही। सभी मतदान केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।

इस अवसर पर मतदान शपथ, हस्ताक्षर अभियान, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी,पटना के द्वारा जारी मतदाता/अभिभावक अपील को सुनाया गया। वहीं बिहटा प्रखण्ड के प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी गोपाल जी ने कहा की जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी,पटना के निर्देशानुसार प्रत्येक आठ ग्राम पंचायत के वरिय नोडल पदाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी के मार्गदर्शन में सजग और सतर्कता अभियान को मूर्त रूप दिया जा रहा है। कंचनपुर खड़गपुर में मै स्वयं वार्ड 1,2,3 में उपस्थित होकर वोटरों को मतदान करने हेतु प्रोत्साहित कर रहा हूँ यह कार्यक्रम बृहद पैमाने पर बिहटा प्रखण्ड के सभी पंचयातों के ग्रामों में चलाया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.