पटना 03 सितम्बर 2024

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो(सीबीसी) पटना के द्वारा सोमवार (02 सितंबर 2024) को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वैश्विक अभियान के तहत आशियाना-दीघा रोड पर स्थित अंकुर पब्लिक स्कूल परिसर में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा 15 से अधिक पौधे लगाए गए, जिनमें मुख्य रूप से अशोक, महोगनी, अर्जुन आदि के पौधे थे।

पौधारोपण अभियान सीबीसी पटना के प्रमुख सह उपनिदेशक संजय कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। इस अभियान के तहत अंकुर पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय कुमार और सीबीसी पटना के प्रमुख ने एक-एक पौधा लगाया। जबकि शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भी पौधारोपण अभियान में हिस्सा लिया।

मौके पर सीबीसी पटना के प्रमुख सह उपनिदेशक संजय कुमार ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ एक वृक्षारोपण अभियान है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस 2024 पर की थी। इसके तहत विभाग के द्वारा अभियान चला कर लोगों से एक पेड़ माँ के नाम लगवाया जा रहा हैसाथ ही लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीँ, अंकुर पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय कुमार ने कहा कि पेड़ पर्यावरण के लिए अहम् है। उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षक छात्र-छात्राओं को लागतार पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी प्रत्येक व्यक्ति की है और खासकर नई पीढ़ी, यानी छात्र-छात्राओं को इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए एवं पेड़-पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं से लगाये गए पौधों की देखभाल का भी संकल्प दिलवाया। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वन प्रमंडल पटना की और से प्राप्त पौधों को लगाया गया। मौके पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के सर्वजीत सिंह, सुरेन्द्र, राकेश, रौशन आदि ने भी एक पेड़ माँ के नाम पौधा लगाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed