Month: March 2024

आरा में पीएम विश्वकर्मा योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

पटना, 13 मार्च, 2024 भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के अंतर्गत एमएसएमई–विकास कार्यालय, पटना द्वारा आज दिनांक 13.03.2024 को पटना में बिहार राज्य के उद्योग संघों, चैम्बर्स, सामान्य सुविधा केंद्र…

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रसार भारती – प्रसारण और प्रसार के लिए साझा दृश्य-श्रव्य  (पीबी-एसएचएबीडी) का शुभारंभ किया

नई दिल्ली 13 मार्च 2024 केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रसार भारती की समाचार साझाकरण सेवा पीबीएसएचएबीडी और दूरदर्शन समाचार और आकाशवाणी समाचार की  वेबसाइट के साथ-साथ नावीनतम न्यूज ऑन एयर मोबाइल ऐप जारी किया। इस अवसर पर श्री ठाकुर ने कहा कि आज देश के सूचना और प्रसारण क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में, प्रसार भारती ने हर क्षेत्रीय भाषा में देश के हर कोने से समाचार एकत्र करने के साथ-साथ समाचार वितरण का एक विस्तृत नेटवर्क विकसित किया है।अब हमारा इस सटीक और सार्थक सामग्री को भारत के बाकी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया उद्योग के साथ साझा करने का विचार है।” केंद्रीय मंत्री महोदय ने आगे कहा कि समाचार संगठनों को स्वच्छ फ़ीड प्रदान की जाएगी और इसमें दूरदर्शन का प्रतीक चिन्ह नहीं होगा। यह फ़ीड देश के सभी कोनों से विभिन्न भाषाओं में सामग्री एकत्रित करेगी। इससे समाचार उद्योग में क्रांति आएगी और उन छोटे समाचार संगठनों को बड़े पैमाने पर सहायता मिलेगी जिनके पास सामग्री एकत्र करने के लिए व्यापक नेटवर्क का प्रबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि पीबी-एसएचएबीडी ऐसे सभी  संगठनों के  लिए  समाचार  सामग्री प्रदान करने के लिए एक स्थान पर उपलब्ध स्रोत होगा। केंद्रीय मंत्री महोदय ने आगे बताया कि पीबी एसएचएबीडी सेवा एक  आरंभिक प्रस्ताव के रूप में  पहले वर्ष के  लिए नि:शुल्क रूप से प्रस्तुत की जा रही है और  यह पचास श्रेणियों में सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं में समाचार सामग्री प्रदान करेगी। दूरदर्शन समाचार और आकाशवाणी की संशोधित वेबसाइट और न्यूज़ ऑन एआईआर ऐप के बारे में श्री ठाकुर ने कहा कि आकाशवाणी समाचार व्यापक मोबाइल कनेक्टिविटी के युग में भी बहुत अधिक प्रासंगिक बना हुआ है और अब भी सरकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में सटीक जानकारी का प्रमुख स्रोत है।नवीन ऐप में कई नई सुविधाएं, जैसे व्यक्तिगत समाचार फ़ीड, ब्रेकिंग न्यूज के लिए पुश नोटिफिकेशन, मल्टीमीडिया सामग्री एकीकरण, ऑफ़लाइन पढ़ने की क्षमता, वास्तविक समय कवरेज के लिए लाइव स्ट्रीमिंग, आसान सोशल मीडिया साझाकरण, स्थान-आधारित समाचार वितरण, लेखों को सहेजने के लिए बुकमार्क करना और शक्तिशाली खोज कार्यक्षमता उपलब्ध होंगी। इससे पहले सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सचिव श्री संजय जाजू ने अपने संबोधन में पीबी-एसएचएबीडी के प्रयोग और नई वेबसाइट तथा ऐप शुरू करने के लिए पूरी प्रसार भारती टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पोर्टल काफी तालमेल बनाएगा और देश भर में सार्थक समाचार सामग्री के प्रसार में लाभदायक होगा। प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गौरव द्विवेदी ने कहा कि प्रसार भारती मीडिया संगठनों तक पहुंच बनाएगा और अपने नेटवर्क द्वारा एकत्रित ऑडियो, वीडियो, फोटो और पठन सामग्री आधारित जानकारी साझा करेगा। पीबी-एसएचएबीडी प्लेटफॉर्म को मीडिया परिदृश्य से ग्राहकों को वीडियो, ऑडियो,  पठन सामग्री,  फोटो और  अन्य प्रारूपों में  दैनिक समाचार फ़ीड प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। प्रसार भारती के पत्रकारों, संवाददाताओं और स्वतंत्र पत्रकारों के विशाल नेटवर्क द्वारा संचालित, यह सेवा आपके लिए देश के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचार लेकर आएगी। साझा फ़ीड का उपयोग विभिन्न मंचों पर अनुकूलित समाचार प्रदान करने के लिए किया जा सकता है। एक आरंभिक प्रस्ताव के रूप में, सेवाएँ निःशुल्क उपलब्ध होंगी और इससे छोटे समाचार पत्रों, टीवी चैनल और डिजिटल  पोर्टल को काफी साहायता मिलेगी। विवरण https://shabd.prasarbharati.org/ पर उपलब्ध है।…

मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में हुयी पांच लोगों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना, 13 मार्च 2024 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर जिला के मकसूदपुर में सड़क हादसे में हुयी पांच लोगों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने…

मुख्यमंत्री ने रोहतास के गुप्ताधाम जा रहे श्रद्धालुओं की भरी पिकअप वैन के दुर्गावती जलाशय में गिरने से चार महिलाओं की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना, 13 मार्च 2024 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास जिला के गुप्ताधाम में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वैन के दुर्गावती जलाशय में गिरने से चार…

पद्मश्री से सम्मानित कपिलदेव प्रसाद के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना, 13 मार्च 2024 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद्मश्री कपिलदेव प्रसाद के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पद्मश्री…

लोकसभा चुनाव से पहले एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ,मुंगेर में 4 मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन

मुंगेर 12 मार्च 2024 आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बिहार में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। चुनाव के दौरान अवैध हथियारों के इस्तेमाल की संभावनाओं को देखते…

प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई रेलवे की योजनाओं के शिलान्यास ,राष्ट्र को समर्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

पटना, 12 मार्च 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई रेलवे से संबंधित योजनाओं के शिलान्यास / राष्ट्र को समर्पण कार्यक्रम में 1 अणे मार्ग…

मुख्यमंत्री ने पवित्र रमजान महीने के प्रारंभ होने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं

पटना, 12 मार्च 2024 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रमजान के पवित्र महीने के प्रारंभ होने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश…

डाक विभाग, बिहार परिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया,पद्मश्री डॉ. शांति राय मुख्य अतिथि के रूप में पटना जीपीओ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में शामिल हुईं

पटना 12 मार्च 2024 डाक विभाग, बिहार परिमंडल ने 12 मार्च, 2024 को पटना जीपीओ में अद्वितीय उत्साह और उमंग के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति…

खेलो इंडिया उभरती प्रतिभाओं की पहचान कार्यक्रम, खेलों को आकांक्षी चैंपियनों के घरों तक ले जाएगा: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली 12 मार्च 2024 केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 7 स्थित खेल परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच अद्वितीय…