पटना 22 जनवरी 2025

बुधवार को गोपालगंज जिला के वीएम फील्ड में आयोजित एनडीए जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार जद(यू0) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि साझा कार्यक्रम चलाकर बूथ स्तर तक गठबंधन को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि एनडीए की एकजुटता के आगे विपक्ष का नकारात्मक मंसूबा कभी सफल नहीं होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ‘2025 में 225 और फिर से नीतीश’ एनडीए परिवार का एक लक्ष्य – एक उद्देश्य है। जिसको साकार करने हेतु घटक दलों के सभी सम्मानित प्रदेश अध्यक्षगण एक साथ तमाम जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं को विजय का मुलमंत्र दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आम जनता को अपना परिवार मानते हैं एवं जनहित के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता है।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि विगत 19 वर्षों के कार्यकाल में मानवीय आवश्यकताओं से जुड़ी बुनियादी संरचनाओं को सुदृढ़ करने के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए है। सड़क, बिजली, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और नारी सशक्तिकरण की दिशा में हमारे नेता श्री नीतीश कुमार ने अपनी दूरदर्शी सोच से अनूठा मिसाल पेश किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के क्रम में तकरीबन 138 करोड़ रुपये की लागत से 72 विकास योजनाओं की सौगात गोपालगंज वासियों को दिया। डबल इंजन की एनडीए सरकार सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बिना काम के क्रेडिट लेने वालों के बहकावे में कभी नहीं आना है, जबकी एकजुट होकर ऐसी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में अपरहण का उद्योग चलता था। चारों ओर आए दिन हत्या, लूट, रंगदारी, और बलात्कार की घटनाएं होती थी लेकिन वर्ष 2005 में सत्ता का बागडोर संभालते ही नीतीश कुमार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया और आज बिहार न्याय के साथ विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2010 चुनाव परिणाम से बेहतर प्रदर्शन कर 225 सीटों पर एनडीए का विजय पताका लहराना है।

उक्त मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 दिलीप जायसवाल, हम(से0) के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अनिल कुमार, लोजपा (आर0) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी एवं रालोमो के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चैधरी, मंत्री सुनील कुमार, मंत्री जनक राम, सांसद आलोक कुमार सुमन, विधानपार्षद विरेन्द्र नारायण यादव, पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह कुशवाहा एवं जद(यू0) के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी स्थापना चंदन कुमार सिंह सहित एनडीए के कई विधायकगण एवं वरीय नेतागण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.