पटना,08 मई 2025

रेड क्रॉस सोसाइटी के संस्थापक सर हेनरी डूनान्ट के जयंती के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, बिहार राज्य शाखा ने “विश्व रेड क्रॉस दिवस” का आयोजन गांधी मैदान स्थित रेड क्रॉस भवन में भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और उन्होंने सर्वप्रथम ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस वर्ष का थीम “मानवता की ओर” था। रेड क्रॉस द्वारा किए जा रहे जनसेवा एवं स्वास्थ्यसेवा के कार्यों पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने रेड क्रॉस के संस्थापक सर हेनरी डूनान्ट को याद किया और उनके जीवन मूल्यों तथा योगदानों को स्मरण करते हुए समाज में उनकी विचारधारा को आत्मसात करने का आह्वान किया।

श्री पांडेय ने रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. विनय बहादुर सिन्हा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. सिन्हा को भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया गया “मानवता सम्मान” उनके द्वारा किए गए संघर्ष और समर्पण को सच्चा सम्मान है। रेड क्रॉस सोसाइटी सिर्फ स्वास्थ्य सेवा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह संगठन सामाजिक सरोकारों से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। आज प्रदेश में “बेहतर समाज, बेहतर स्वास्थ्य” की सोच को आगे बढ़ाया गया एवं स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हुआ। जिसने समाज की नींव को मजबूत की है।

श्री पांडेय ने कोविड-19 महामारी के समय रेड क्रॉस द्वारा निभाई गई भूमिका को भी याद किया और बताया कि उस कठिन दौर में इनका योगदान अतुल्य था। उन्होंने संस्था द्वारा चलाए जा रहे एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, एंबुलेंस सेवाओं की भी प्रशंसा की, साथ ही 100 रुपये में तीन बार चेकअप जैसी सुविधाओं की चर्चा की। श्री पांडेय ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार बिहार की स्वास्थ्य सेवाएं उन्नत हुई। जिसकी वजह से राज्य की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास बढ़ा है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कुछ लोगों को हेल्थ कार्ड भी वितरित किए और “सेवा, सहायता, समर्पण” का संदेश दिया, जिससे समाज को प्रेरणा मिले।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed