पटना 2 जून 2026
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शेखपुरा जिला के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत सामस बुजुर्ग पंचायत में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ के तहत जन समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु आयोजित ‘सहयोग शिविर’ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर ‘सहयोग शिविर’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम यहां भगवान विष्णु के मंदिर भी गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने विष्णु धाम मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कराया था। हम आप सभी को आश्वस्त करते हैं कि विष्णु धाम मंदिर के सौंदर्गीकरण और मंदिर निर्माण में जितनी भी धनराशि की आवश्यकता होगी सरकार उपलब्ध करायेगी। बिहार में सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम सरकार निरंतर कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान शेखपुरा जिला अंतर्गत 50 करोड रुपए से अधिक की लागत की 62 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 51 योजनाओं का उद्घाटन तथा 11 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
![]()
