पटना, 08 जुलाई 2026

जनता दल (यूनाइटेड) के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार के सारण जिले के जलालपुर (छपरा) आगमन पर स्थानीय नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया।

अपने दौरे के दौरान माननीय नीतीश कुमार ने जलालपुर चैक स्थित महान लोकगायक, साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी महेंद्र मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महेंद्र मिश्र ने अपनी लोकधर्मी रचनाओं और राष्ट्रभक्ति की भावना से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। उनका जीवन और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। 

इस अवसर पर माननीय नीतीश कुमार ने उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया तथा पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता और बिहार के सर्वांगीण विकास के प्रति जनता दल (यूनाइटेड) की प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, मांझी के विधायक रणधीर सिंह, बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.