पटना,22 नवंबर 2026

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने रविवार को समस्तीपुर स्थित श्री राम जानकी मेडिकल काॅलेज में एमबीबीएस के प्रथम शैक्षणिक सत्र-2026 के शुभारंभ एवं विद्यार्थियों के व्हाइट कोट समारोह को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि काॅलेज को हाल ही में 50 एमबीबीएस सीटों पर नामांकन एवं शैक्षणिक संचालन की स्वीकृति प्राप्त हुई थी और प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ समस्तीपुर जिले सहित पूरे क्षेत्र के लिए खुशी और गौरव का विषय है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सेवाओं के विस्तार को भी मजबूती मिलेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बिहार में चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अनुसंधान के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मेडिकल काॅलेजों की स्थापना एवं शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार प्रदेश के युवाओं के लिए चिकित्सा क्षेत्र में शिक्षा, प्रशिक्षण और शोध के नए अवसर उपलब्ध कराने के साथ राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

आगे उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा का विस्तार स्वस्थ, सक्षम और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण की दिशा में आवश्यक कदम है। प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में हो रहे प्रयास आने वाले समय में राज्य के विकास को नई गति प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, माननीय केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.