पटना 14 जुलाई 2026
जद (यू) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने जारी बयान में कहा कि माननीय नीतीश कुमार के शासनकाल के दौरान बिहार में स्थापित स्वास्थ्य माॅडल को वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

कभी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव और बदहाल व्यवस्था के लिए जाना जाने वाला बिहार आज दवा आपूर्ति, मुफ्त उपचार और गरीबों के स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान स्थापित कर चुका है।
यह अत्यंत गर्व का विषय है कि केंद्र सरकार के ड्रग्स एंड वैक्सिन डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल के अनुसार बिहार लगातार 22वें महीने देश में दवा आपूर्ति एवं वितरण के मामले में प्रथम स्थान पर बना हुआ है।
दवा आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में सितंबर 2024 से जून 2026 तक लगातार शीर्ष स्थान बनाए रखना इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को पारदर्शी, जवाबदेह और मरीज-केंद्रित बनाया है। डीवीडीएमएस पोर्टल पर बिहार ने 80.32 अंक प्राप्त कर पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। आज बिहार में स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार की जन कल्याणकारी फैसलों के तहत सरकारी अस्पतालों में मरीजों को 350 तरह की दवाईयां मुफ्त उपलब्ध करायी जा रही हैं जबकि आने वाले समय में कुल 504 तरह की दवाईयां मरीजों को उपलब्ध कराए जाने पर गंभीरता से काम चल रहा है।
दवा आपूर्ति में देश में लगातार शीर्ष स्थान, मुफ्त दवा वितरण का व्यापक विस्तार तथा गरीबों के इलाज की प्रभावी व्यवस्था इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक उनका वास्तविक लाभ पहुंचाना है।
![]()
