पटना 13 जुलाई 2026

सोमवार को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना स्थित कर्पूरी सभागार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के निमित्त बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के जद(यू0) नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने के लिए चुनावी रणनीति एवं संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से जद(यू0) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, बांकीपुर विधानसभा प्रभारी सह विधायक अरुण मांझी, सह प्रभारी सह विधायक वशिष्ठ सिंह, व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक विशाल साह, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अंजुम आरा,शंभू कुशवाहा,सुमित कुमार सिंह, अरुण वर्मा, प्रदेश महासचिव अनिल कुमार,वासुदेव कुशवाहा, प्रदेश महासचिव सह बांकीपुर विधानसभा सह प्रभारी कमल नोपानी, भाजपा नेता राजेश वर्मा,सरोज रंजन पटेल, जद(यू0) पटना महानगर अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपनारायण मेहता, जद(यू0) युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल सहित एनडीए के अनेक वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस अवसर पर जद(यू0) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र कृष्ण वल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा, ठाकुर प्रसाद एवं नवीन कुमार सिन्हा जैसे दिग्गज नेताओं की कर्मभूमि रही है। वर्तमान में इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस गौरवशाली विधानसभा का प्रतिनिधित्व किसी भी सूरत में अनुचित व्यक्ति के हाथों में नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के विकासपुरुष नीतीश कुमार, चिराग पासवान,जीतन राम मांझी तथा उपेंद्र कुशवाहा के संदेशों को लेकर घर-घर जाएँ तथा एनडीए प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास न नीति है, न नेता और न ही नियत है। बांकीपुर की जागरूक जनता उनके झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार का शिकार नहीं बनेगी।

संजय सरावगी ने कहा कि एनडीए ने मंडल स्तर के एक समर्पित एवं साधारण कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है और यह कार्यकर्ता-आधारित राजनीतिक संस्कृति केवल एनडीए में ही संभव है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार विकास एवं सुशासन के प्रतीक हैं, जिनके नेतृत्व में बिहार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पूरी एकजुटता के साथ सक्रिय होकर प्रत्येक मतदाता तक पहुँचने तथा नीरज कुमार सिन्हा की प्रचंड बहुमत से विजय सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि मा0 नीतीश कुमार ने बिहार को देश के शीर्ष पाँच विकसित राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वहीं मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी बिहार के विकास पर विशेष ध्यान है। डबल इंजन की एनडीए सरकार के नेतृत्व में बिहार तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर एनडीए की विजय विकसित बिहार के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

इस मौके पर एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने बैठक को संबोधित करते हुये आर्शीवाद एवं समर्थन मांगा साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया की वो एनडीए एक-एक कार्यकत्र्ताओं के मान और सम्मान का ख्याल रखेंगे।  

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.