पटना, 14 जुलाई 2026
पटना स्थित जद (यू) प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल एवं मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने सूबे के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके विधिसम्मत एवं त्वरित निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं विधायक आदित्य कुमार भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर मंत्री शीला मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम उठाए हैं। उनके नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का सकारात्मक परिणाम आज स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की आधी आबादी विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। वर्ष 2005 से पूर्व महिलाओं के लिए घर की चैखट से बाहर निकलना भी दूभर था और चारों ओर भय का वातावरण व्याप्त था, लेकिन आज बिहार में अमन-चैन एवं शांति का वातावरण है।

मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि राज्य सरकार के लिए निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दिशा में विभाग निरंतर कार्य कर रहा है तथा आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते दो दशकों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विद्युत क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं और आज राज्य के घर-घर तक बिजली पहुंच चुकी है।
![]()
